Thursday, April 17, 2025
Google search engine
More
    Homecg news5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, 25 वर्षीय युवक ने दिया...

    5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, 25 वर्षीय युवक ने दिया घटना को अंजाम

     

    5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, 25 वर्षीय युवक ने दिया घटना को अंजाम

    News 36 CHHATTISGARH

    बालोद जिले में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म करने के बाद पत्थर और डंडे से मासूम की पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बालोद के 25 वर्षीय राम कुमार सलाम नामक युवक ने पांच साल की एक मासूम को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ एक तालाब की तरफ ले गया। वह जगह सुनसान थी, जहां मासूम के साथ आरोपी राम कुमार सलाम ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने मासूम की पत्थर और डंडे से पिटाई भी की।


     घटना की जानकारी जैसे ही मासूम के परिजनों को मिली, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए न केवल रिपोर्ट दर्ज की, बल्कि आरोपी रामकुमार सलाम को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस वारदात से मासूम की तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments