Thursday, April 17, 2025
Google search engine
More
    Homecg newsफरवरी के पहले हफ्ते तक कड़ाके की ठंड:प्रदेश में कोल्ड वेव,रायपुर लाभांडी...

    फरवरी के पहले हफ्ते तक कड़ाके की ठंड:प्रदेश में कोल्ड वेव,रायपुर लाभांडी में 8.5,बिलासपुर में 8 डिग्री पहुंचा तापमान,दिन में भी सर्द हवाएं

     हिमालयी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और उत्तर से आ रही सूखी और ठंडी हवाओं की वजह से पूरा छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में आ गया है। जगदलपुर जैसे धुर दक्षिण के शहर के न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं दुर्ग-बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति है। वहां अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4-5 डिग्री कम हो गया है।

    रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, पिछले 24 घंटे से लगातार उत्तरी ठंडी हवा आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। आज बैकुंठपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा है। एक दिन में सर्वाधिक चार डिग्री की गिरावट जगदलपुर में मापी गई है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। दिन के तापमान में भी पांच डिग्री या उससे अधिक गिरावट दर्ज हाेने की वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी है। दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में ऐसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, 29 जनवरी से कोल्ड डे की स्थिति खत्म होने की संभावना है, लेकिन आने वाले 8 दिनों तक ठंड का असर रहेगा।

    वहीं कम से कम अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। बताया जा रहा है, ग्रामीण और अपेक्षाकृत कम आबादी और कम औद्योगिक गतिविधियों वाले इलाकों में इस ठंड का असर फरवरी के पहले सप्ताह तक बना रहेगा। उसके बाद मौसम गर्म होगा। तब तक इन इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने और लगातार दूसरे दिन सामान्य से 4-4.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान होने की स्थिति को शीतलहर कहते हैं। इसमें गलन जैसी ठंड रहती है। फिलहाल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ऐसे ही हालात हैं।

    अभी ऐसा है प्रमुख केंद्रों का न्यूनतम तापमान

    कोरिया (बैकुंठपुर) – 5

    नारायणपुर – 5.4

    बलरामपुर – 5.5

    पेण्ड्रा रोड – 5.8

    अम्बिकापुर – 6

    दंतेवाड़ा – 6.6

    कांकेर – 6.9

    डुमरबहार (जशपुर) – 7.3

    बिलासपुर – 8

    दुर्ग – 8.2

    जगदलपुर – 8.7

    राजनांदगांव – 9.6

    (स्रोत: मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर। तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में।)

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments